Breaking News

मवई पुलिस की बड़ी कार्यवाही,बिना मास्क के लोगों का हुआ चालान

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

17/06/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई चौराहा पर बुधवार की शाम को वरिष्ठ उपनिरीक्षक आर सी यादव ने चेकिंग अभियान चलाया।जिसमे बिना मास्क के फर्राटा भर रहे दो पहिया वाहनों को रोक कर चालान काटा गया।अभियान में 35 लोगो का बिना मास्क पर चालान काटा गया।साथ ही 3500 रुपये का सम्मन शुल्क भी वसूला गया।

 

वही बिना हेलमेट व कागजात न होने पर दस दो पहिया वाहनों का चालान भी किया गया।चेकिंग के दौरान एक कांस्टेबल बिना नेम प्लेट के ही गाड़ियों को रोक रहा था।
मवई थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक आर सी यादव ने बताया कि पूरे थाने के सभी क्षेत्रों में कुल 111 लोगों का बिना मास्क पर चालान काटा गया।साथ ही 11 हजार रुपये समन शुल्क भी वसूला गया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया-बनकटा पुलिस टीम द्वारा 1.776 किलो गांजे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आज दिनांक 16.04.2024 को क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस टीम द्वारा …