संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन आईबीएन न्यूज
मवई अयोध्या – आज दिनांक-05/01/2021 को पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के संस्थापक/प्रमुख माननीय श्री नंदकिशोर पटवा जी के निर्देशानुसार रुदौली तहसील के उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को छ: राष्ट्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सुरेन्द्र शर्मा जी, अयोध्या जिलाध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह गुड्डू, तहसील अध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव,प्रवक्ता उमाशंकर तिवारी, हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता मुदस्सिर हुसैन, जिला संगठन मंत्री अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार वैश्य,हरीश पांडेय,मवई ब्लॉक अध्यक्ष अमर तिवारी,खंडासा ब्लाक अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव,सोहावल तहसील अध्यक्ष आचार्य अर्जुन तिवारी, सत्येंद्र शुक्ला,सुशील शर्मा, अशोक सिंह,राजमणि तिवारी,अजय मिश्रा,जुग्गीलाल आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।