रिपोर्ट बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद
फरीदाबाद:अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है उसके निमितत पूरे समाज में जन जागरण हो रहे हैं | समाज भी अपने आदर्श पुरुष श्रीराम को हमेशा याद रखे | इसी क्रम में सेक्टर-8 के महादेव मंदिर की महिला मंडली ने जन जागरण अभियान चलाए हुए है | सभी महिलाये एक विशेष वेशभूषा में हाथ में ध्वज लेकर कीर्तन करती हैं |
श्री राम के भजन जनता के बीच गा रही थी | सेक्टर की सभी गलियों में श्रीराम का सन्देश जनता के बीच उन्होंने दिया | घर के पुरुष और महिलायें यह भजन सुनकर बाहर आ जाते हैं | पूरा वातावरण राम मय हो जाता है। उनके भक्ति भाव से ऐसे अहसास होता है मानो श्री राम का धरा पर फिर से अवतरण हुआ हो | श्री राम हमारे आदर्श हैं |
हमारी प्रेरणा स्रोत हैं हमारे दुःख निवारक हैं | हमको सही राह पर चलाने वाले हैं | श्री राम हमारे पूर्वज हैं | हमको सयुक्त परिवार की शिक्षा और संस्कार देने वाले हैं | हमको त्याग की भावना सिखाने वाले हैं | मां पिता के आज्ञा कारी थे | हमको यही शिक्षा दे गए कि परिवार में संगठित होकर रहो नहीं तो परिवार बिखर जाएगा | इस महिला मंडली में विशेषकर किरण शर्मा,अनीता सिंह,विद्या खरबंदा,सुषमा शर्मा, ऊषा शर्मा,कोमल,सीमा अग्रवाल, पुष्पा आदि महिलाओं की भागीदारी रहती है |