श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का हुआ शुभारंभ
अयोध्या 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को बीकापुर तहसील मुख्यालय के निकट सत्य शिव मंदिर के बगल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह व मंच संचालन खंड अभियान पालक अरविंद द्विवेदी ने किया कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बृजेंद्र सिंह रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर निर्माण के लिए क्षेत्र से अधिक से अधिक लोग अपना सहयोग समर्पण करें और कहा मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में राम भक्त घर-घर पहुंच कर क्षेत्र के आम जनमानस को जोड़ेंने का कार्य करेंगे रामभक्त अपनी भागीदारी करते हुए दूसरों को भी शामिल करें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांतीय अभियान पालक राजकिशोर व विभाग प्रचारक संजय ने प्रमुख वक्ता के रूप में मंदिर निर्माण में समर्पण कर रहे लोगों के सहयोग को सराहा और शुभकामनाएं प्रदान की।
बताते चलें कि उक्त कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबलू खान की मंच पर सम्मानजनक उपस्थिति रही इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीकापुर खंड से बैंतीकला निवासी सुनील राजपूत अंजनी फाउंडेशन ने एक लाख एक रुपये की समर्पण राशि राम कुबेर RSS खंड संघचालक बीकापुर ने 21000 दिग्विजय सिंह बाबा विश्वनाथ शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ने 21,000 गौरव पांडे 21000 मदन गुप्ता 21000 चंद्र प्रकाश सोनी 11021 अनिल कुमार सिंह 11000 शिव कुमार सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख 11000 संजय दुबे 11000 विजय बहादुर तिवारी 5100 राममूर्ति सिंह 5100 राकेश पाण्डेय राना भाजपा मंडल अध्यक्ष बीकापुर 5100 नन्द किशोर सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष चौरे बाजार 5100 रामकुमार बारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष 5100 की समर्पण राशि मंदिर निर्माण निधि में अर्पित किया आज के इस तहसील मुख्यालय पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में कुल 2 लाख 63 हजार 722 की समर्पण राशि प्राप्त की गई कार्यक्रम में मौके पर कार्यक्रम संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक शैलेंद्र जिला व्यवस्था प्रमुख महेश जी अभियान प्रमुख राजेंद्र जिला व्यवस्था प्रमुख महेश प्रसाद सहखंडकार्यवाह दिलीप उपाध्याय,अभियान प्रमुख राजेन्द्र सह अभियान प्रमुख पंकज कार्यालय प्रमुख शैलेंद्र पांडे मोनू, सह कार्यालय प्रमुख भरत श्रीवास्तव भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री पवन चौरसिया विश्व हिंदू परिषद जिला कोषाध्यक्ष उदयभान उपाध्याय भाजपा बीकापुर विधायक प्रतिनिधि राहुल शर्मा सन्यासी और आशीष द्विवेदी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता से भागीदारी निभाई ।