संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
12/02/2021 अयोध्या – अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) स्थापना दिवस पर शुक्रवार को प्रेस क्लब फैजाबाद मे “वर्तमान परिस्थिति मे महिलाओ के सामने चुनौतियाँ” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया।
सेमिनार को मुख्य वक्ता के रूप मे सम्बोधित करते हुए ऐपवा की राज्य सहसचिव मीना सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश महिला हिंसा का गढ़ बन गया है जहां तीन साल की बच्ची से लेकर अस्सी साल की बूढ़ी मां तक सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा कि जब बलात्कारियो को बचाने के लिए भारत के झंडे के साथ रैलियां निकाली जाएंगी तो भारत की बेटियां कहां सुरक्षित होंगी?
ऐपवा नेता ने कहा कि बिना सोचे समझे किए गए लाकडाउन के बाद से सबसे ज्यादा बेरोजगारी की मार महिलाएं ही झेल रही है जिसका असर उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका पर आए संकट के रूप मे देखा जा सकता है।
उन्होने कहा कि ऐपवा अपने स्थापना काल से ही समानता, सम्मान व नारी मुक्ति के लिए न सिर्फ संघर्षरत है बल्कि संविधान व लोकतंत्र को बचाने की हर लड़ाई के अगुआ कतार मे शामिल है और मौजूदा समय मे चल रहे किसान आंदोलन मे मंच संचालन से लेकर ट्रैक्टर परेड मे भी आगे रही है।
सेमिनार की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सिम्मी मोजिज ने की और संचालन ऐपवा संयोजिका सुनीता गौड़ ने किया।
सेमिनार को भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद, घरेलू कामगार अधिकार मंच की नेता नीलम, महिला कार्यकर्ता संगीता, किसान नेता उमाकांत विश्वकर्मा, इनौस सहसंयोजक राम सिंह, आशीष कुमार ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर शान्ती, सुमन, राजिया बानो, सहाना बानो, विद्या यादव, सीता देवी, गायत्री, प्रेमा देवी, सावित्री देवी, आशा, मिथिला देवी, सुदामा देवी, तारा देवी सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं शामिल रही।