Breaking News

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

 

रिपोर्ट अनुज त्रिपाठी IBN NEWS सलेमपुर देवरिया

दिन शुक्रवार को बहादुर यादव मेमोरियल पी0जी0 कॉलेज भटनी देवरिया में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ देवरिया के मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0 एन0 ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0 एन0 ने विकासखंड भटनी के 71 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं समस्त ग्राम विकास अधिकारियों को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ दिलवाई और उन्होंने कहा कि– दिमागी बुखार पर सरकार का सीधा वार सुरक्षित होगा

परिवार इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार यादव एवं प्राचार्य डॉ0 विनोद यादव ने मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया, इस कार्यक्रम में डा0 आलोक पांडे मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया ,डॉ0 सुरेंद्र सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी देवरिया, आनंद श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी, नवीन कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी भटनी, छेदी प्रसाद सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत, डॉ0 एन0पी0सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भटनी, विवेक यादव ग्राम विकास अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे प्राचार्य डॉ0 विनोद यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को आभार प्रकट किया!

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया-बनकटा पुलिस टीम द्वारा 1.776 किलो गांजे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आज दिनांक 16.04.2024 को क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस टीम द्वारा …