संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
07/12/2020 मवई अयोध्या – विधान सभा रुदौली के अन्तर्गत मवई चौराहा पर सपाइयों ने किसान विरोधी बिल के खिलाफ रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन।इस रैली का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किसानों के हित की बात करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया।
और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जम कर नारे लगाए,इस रैली के माध्यम से सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार किसान विरोधी बिल को वापस ले।इस प्रदर्शन में विधान सभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव,विधान सभा महा सचिव शकील अहमद,ब्लॉक अध्यक्ष रेहान अहमद,रुदौली ब्लॉक अध्यक्ष विध्यांचल सिंह,प्रभारी ईश्वर लाल वर्मा, नामित सदस्य नसरुलाह राजू,आदि ने इस बिल का विरोध कर सरकार से वापस लेने की मांग की।