सैकड़ों की संख्या में श्रोताओं ने किया काव्य पाठ का रस्वादन
कैसरगंज- कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान मंदिर का कैसरगंज प्रबंधक उमा प्रताप सिंह पिन्नू, संचालन वरिष्ठ समाजसेवी सागरमल पारीक मामाजी व अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी व समाजसेवी हनुमान प्रसाद शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी कैसरगंज रामजीत मौर्य ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप जलाकर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का प्रारंभ कवि शिव किशोर तिवारी खंजन ने सरस्वती वंदना से किया।
लखनऊ से आए वीर रस के कवि अतुल बाजपेई ने रचना पढ़ते हुए काले पाठ किया…
मां शबरी समान तेरी बरसों से बाट जोहता था,
370 अनुच्छेद को और नहीं सह सकता था।
गोंडा से आए राम कथा वाचक व विद्वान कवि डॉक्टर सत त्रिपाठी संत ने रचना सुनाई….
जैसे सूरज यहर कय वहर होई गवा,
देखतै पहिली किरन दोयपहर होई गवा,
वह हजारन मा बोले कुछ ना भवा
हम तो एक बात बोलेन जहर हुई गवा।
लखनऊ से आए हुए राष्ट्रीय कवि वाहिद अली वाहिद ने काव्य पाठ किया…
द्वन्द कहाँ तक पाला जाये,युद्ध कहाँ तक टाला जाये,
तू तो है राणा का वंशज,फेंक जहां तक भाला जाये।
बाराबंकी से आये कवि डॉक्टर अनिल बौझड़ ने काव्य पाठ किया…
एम.ए., बी.ए., पी.एच.डी. हम सब कै डारन जो रेट मा
वतने खरच के बादउ बिटिया अटी न कक्षा एक मा।
हैदरगढ़ से आए कवि शिव किशोर तिवारी खंजन ने काव्य पाठ किया.…
जिंदगी में थोड़ा थोड़ा प्यार कीजिए,
प्यार की घड़ी का इंतजार कीजिए।
कवि शिव कुमार सिंह रैकवार ने काव्य पाठ किया.…
पक्षधर लेखनी रहेगी सत्यपक्ष शिव,
जागृत रहेगी सदा राष्ट्र तरूजाई भी।
रायबरेली से आई कवित्री सानिया सिंह गजल ने काव्य पाठ किया…
मेरे बेटो मैं तुम सब की सच्ची भाग्य विधाता हूं,
मैं भारत की अमर आत्मा प्यारी भारत माता हूं।
फैजाबाद से आए कवि रामानंद सागर ने काव्य पाठ किया…
जो चाहे अपनी ही बीवी राजाराम होता है,
जो चाहे गैर की बीवी वह आसाराम होता है।
कवि रमाशंकर राही ने कहा…
शोलो से मत खेलो वरना जल जाएगा,
कश्मीर की मत सोचो पीओके भी गावायेगां
रायबरेली से आए कभी जमुना प्रसाद अबोध ने काव्य पाठ किया…
सुर ताल ना बने तो गीत का करें,
जो आएगा बुढ़ापा शिलाजीत का करें।
कवि विनोद सिंह विनोद ने काव्य पाठ किया…
बचपन में कब विदा ली यह तन जवाब देगा,
कुछ सोलहवें बरस का सावन जवाब देगा।
कवि प्रियांशु गजेंद्र ने काव्य पाठ किया..
आडवाणी जी के रथ पर घुमाई गए राम,
साथ-साथ गई ना घुमाई माता जानकी,
बोल रही अयोध्या तुझसे करे गुहार यों की,
मोदी योगी जी की दे दुहाई माता जानकी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता, बुद्धि सागर गुप्ता, बादशाह सिंह, समाजसेवी संदीप सिंह बिसेन, पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी, शिक्षक व कलमकार नीलेंद्र विक्रम सिंह, भगवान दास सोनी, जयन्त सिंह, गौरव सिंह सोनू, वरिष्ठ पत्रकार अनिल सोनी जरवल, सतीश कुमार सिंह राजपूत मेडिकल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आए हुए विशिष्ट अतिथियों को श्री हनुमान मंदिर समिति की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
IBN24X7NEWS