संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
✍️विधायक के हाथो से मिला स्वयं समूह की महिलाओं को सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई का अनुबंध पत्र
08/12/2020 मवई अयोध्या – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 24 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव का अनुबंध पत्र विधायक रामचंद्र यादव ने ब्लॉक सभागार में किया।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त व स्वालंबन बनाया जा रहा है। तमाम योजनाएं ऐसी है जिससे महिलाएं लाभ उठा सकती है।
शौचालयों की साफ सफाई व देखरेख के बदले महिला समूह को छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय व तीन हजार रुपये प्रतिमाह सामान के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से मिलेंगे।गांव में ही महिलाओं को रोजगार देने का सरकार का उद्देश्य पूर्ण हो रहा है। रुदौली के समूह जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयास करें।उनकी हर संभव मदद को वह तैयार है।
बीडीओ अमित त्रिपाठी ने बताया कि रुदौली ब्लॉक में 273 स्वयं सहायता महिला समूह का गठन हो चुका है। सभी समूह गतिशील है और रोजगार विकसित कर रहे है।आठ ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय नहीं बन पाए है,वहां पर भी अतिशीघ्र शौचालय बनाने की बात कही।ब्लॉक परिसर में 55 महिलाओं को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर एसडीएम बिपिन सिंह,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,बीडीओ अमित त्रिपाठी,बीएम प्रज्ञा पांडेय,अंकुर सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रेस यादव,रविकांत तिवारी,अनिल लोधी,बाबा शैलेंद्र पटेल,अरविंद वर्मा,एडीओ पंचायत जीशान हैदर,रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।