राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत बुद्धा कॉलोनी थाने में दारोगा के पद पर कार्यरत सूर्यकांत को सस्पेंड कर दिया गया है। दारोगा पर पीड़ित से पैसा मांगने का आरोप था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने सिटी एसपी सेंट्रल से की थी। जांच में पुष्टि होने पर सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी ने कार्रवाई की। यह जानकारी सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी ने दी। ज्ञात हो कि थानेदार के छुट्टी पर जाने के कारण सूर्यकांत दारोगा के प्रभार में थे। सूर्यकांत पर इसके पहले भी काम में लापरवाही का आरोप लगता रहा है।
इनके ऊपर दलालों से साठ-गांठ करने का भी आरोप लग चुका है। बता दें कि बुद्धा कॉलोनी थानेदार पिछले चार दिनों से छुट्टी पर हैं। इसलिए दारोगा का प्रभार सूर्यकांत को दिया गया था। प्रभार में आने के बाद इनके खिलाफ काफी शिकायतें आयी। जिसके बाद जांच बैठा दिया गया। जांच में कर्तव्य में लापरवाही की बात सामने आने पर सूर्यकांत को सस्पेंड कर दिया गया।
रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना