Breaking News

बर्फ से मजबूत की जा रही राम मंदिर की नींव

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

अयोध्या राम मंदिर की आयु हजार वर्ष हो, इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फुलप्रूफ रणनीति तैयार की है। इस समय नींव फिलिग का कार्य चल रहा है। इसमें नींव की सतह को मजबूती प्रदान करने के लिए बर्फ का प्रयोग किया जा रहा है। नींव की सतह पर बर्फ या ठंडा पानी डाला जाता है, इसके बाद रोलर चलने से कंक्रीट युक्त सतह अत्यंत ठोस हो जाती है। यह तभी किया जाता है जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहता है।

ठंडे पानी के लिए परिसर में ही चिलिग प्लांट लगाया गया है, जो छह डिग्री सेल्सियस तक ठंडा पानी देता है। आइआइटी चेन्नई की देखरेख में क्वालिटी कंट्रोल किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान ज्यादा होने पर कंक्रीट की संरचना में दरार आने का खतरा पैदा हो जाता है। नींव में प्रयुक्त हो रहे मटीरियल की मिक्सिग में भी ठंडे पानी का प्रयोग किया जा रहा है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

युद्धवीर झा बनाए गए कांग्रेस प्रदेश पूर्वांचल प्रकोष्ठ के चेयरमैन

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता युद्धवीर झा को हरियाणा प्रदेश …