संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन आईबीएन न्यूज
✍️65 हज़ार किसानों को मिला किसान सम्मान निधि का लाभ
✍️किसान कल्याण मिशन गोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मवई अयोध्या – किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार संकल्पित है।केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं और नीतियां किसान के हित में हैं।किसान की आर्थिक समृद्धि में ही भारत की समृद्धि है।इसके लिए सभी अनुकूल निर्णय लिए जा रहे है और नीतियां बनाई जा रही हैं।यह बातें विकास खण्ड रुदौली में आयोजित गोष्ठी में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता गांवों से होकर जाता है।
कृषि क्षेत्र में गाव के प्रतिभावान किसानों ने वैज्ञानिक शोध पर काम करते हुए भारत को अनाज उत्पादन में आगे किया है।दुनिया मे अग्रणी है।किसानों की आमदनी दूना करने के लिए सरकार कार्य कर रही है।गरीब कमजोरों को घर देने का काम सरकार ने किया गया है।रुदौली के 65 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त हुआ।एसडीएम बिपिन सिंह ने किसानों को शासन की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि अगर आप जागरूक होंगे तभी लाभकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।बीडीओ अमित त्रिपाठी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानो की आय दोगुना करना है।रुदौली में 288 समूह का लक्ष्य था 292 महिला समूह बनाया गया है।महिलाएं भी आय दूना करने की दिशा में काम कर रहे है।
किसान कल्याण मिशन में लगे स्टॉल पर किसानों के उत्पाद की जानकारी विधायक रामचंद्र यादव,एसडीएम विपिन सिंह व बीडीओ अमित त्रिपाठी ने लिया।समूह की महिलाओं ने तीन स्टाल लगाया था।यहां पर 288 समूह का लक्ष्य था।यहां पर 292 समूह बन गए।पंचायती राज,बाल विकास विभाग,गन्ना विभाग,पशु पालन,सहकारिता विभाग ने अपने स्टॉल लगाए।कर्षि वैज्ञानिक डॉ शशि कांत यादव,सुभाष चंद्र ने कार्यक्रम को संबोधित किया।किसान शेर बहादुर यादव,तेज बहादुर राधेलाल व मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।इस मौके पर एसडीएम बिपिन सिंह,बीडीओ अमित त्रिपाठी,जिला कृषि अधिकारी वीके सिंह,पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव,प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रेस यादव,अरविंद वर्मा,लालजीत सिंह,शिव गोबिंद पांडेय,शिवानन्द,संतोष यादव,वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।