Breaking News

पटना में एयरपोर्ट एंट्री गेट पर दर्दनाक हादसा, बस ने दो लोगों को कुचला

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

पटना एयरपोर्ट के बाहर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बस ने दो लोगों को कुचल दिया है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाला युवक का नाम प्रिंस राज बताया जा रहा है। युवक इंडिगो की पैरेंट कंपनी ऐजाइल का कर्मचारी था। आज इंडिगो के 15वें सालगिरह के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, हालांकि युवक की मौत के बाद कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। ये हादसा एयरपोर्ट एंट्री गेट -1 के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि निजी बस ने दोनों को कुचला है।

युवक के साथ बस ने एक महिला को भी कुचल दिया है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक दोनों इंडिगो के ही कर्मचारी हैं। सुबह साढ़े 6 बजे दोनों की शिफ्ट थी, जिसके लिये वो काम पर जा रहे थे। लेकिन एंट्री गेट पर ही ये हादसा हो गया। घटना करीब सुबह 6 बजे की है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

सबका साथ-सबका सम्मान यही जीवन का आधार:राजेश भाटिया

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 तथा ब्यापार …