रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news फरीदाबाद,हरियाणा
फरीदाबाद:बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 जाट भवन में अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट एवं शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती ट्रस्ट की तरफ से जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हजारों की तादाद में लोगों ने भव्य तरीके से स्वागत किया | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को शॉल व राधा-कृष्ण की एलबम भेट कर स्वागत किया गया | जिसमें अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा ने इस यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि इस सरकार ने कार्य तो बहुत किये हैं लेकिन यहां का पुलिस प्रशासन क्राइम रोकने में नाकाम है|
फरीदाबाद की जनता में बहुत डर का माहौल बना रहता है अब ये जनता अपनी सुरक्षा चाहती है जो हरियाणा पुलिस कर सकती है हर दूसरे दिन मर्डर हो रहे हैं मोबाइल और चैन छीनने की वारदातों को अंजाम देते हैं चोर लुटेरों के दिल में पुलिस प्रशासन का बिलकुल भी डर भय नहीं है हमें माननीय मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि फरीदाबाद की जनता को इस डर के माहौल से निजात दिलायेंगे |
शिक्षा चिकित्सा सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि हम समाजहित के लिए हमेंशां तत्पर रहेंगे l अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुबलेश मलिक,महेश शर्मा,ह्रदयेश सिंह,संजय शर्मा,मधु शर्मा,नीलम तेवतिया,सुष्मिता भौमिक,संगीता नेगी,डॉ.महेंद्र भारद्वाज,राजीव गुप्ता,सुषमा तेवतिया,सुबोध कुमार,विमलेश देवी,बबलू चौधरी,पवन सौरोत,धर्मेंद्र चौधरी,कुंवर लखन रावत,बंटी कोहली, विक्की अनेजा जीतेन्द्र कुमार, नीरज कुमार,विमलेश देवी,अतुल राठौर,विपिन कुमार,टिंकू अग्रवाल,वशिस्ट सिंह,करन बीर सिंह,मनीषा देवी,रुपन देवी, राजेश गोयल,भवि चंद,डॉ.एम. एस तर्षम शर्मा,मेडम राजबाला शर्मा,मंजू,राजेश,और गणमान्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे |