फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के गांव सोरहा में अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नही की है। गुरुबार की रात चोरों ने गांव सोहरा निवासी रामौतार के घर को निशाना बनाया। रामौतार ने बताया कि चोर छत पर चढ़ कर जीने के माध्यम घर मे आ गए। कमरे का ताला तोड़ने के बजाय चोरों ने विंडो की गिरिल को कटर से काट दिया और कमरे में रखे बक्शे का ताला तोड़कर आठ हजार नकद,सोने के दो जोडी कुंडल और चांदी की पायजेब ले गए। वह अपनी पत्नी बच्चो के साथ शादी में गया था।
घर मे अकेली उसकी माँ थी जो एक दूसरे कमरे में सोती रह गयी। आठ दिन पहले चोरों ने उसके सगे भाई लाल सिंह के बंद घर के ताले तोड़कर घर मे रखे धान के कट्टे और साइकिल पर हाथ साफ किया था। दोनों ने तहरीर दी है लेकिन अभी तक रिपोर्ट नही लिखी गयी है।पुलिस जांच कर रही है।
रिपोर्ट कपिल यादव ibn24x7news बरेली