फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री रहे विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल अब इस दुनिया में नहीं रहे | बीते दिन सोमवार रात्री को विनोद गोयल का निधन हो गया | जिसमें विनोद गोयल 63 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार होने के कारण गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन थे | जिसमें कि ओल्ड फरीदाबाद में समाजसेवी रोहतास गोयल व किरण देवी के घर जन्मे विनोद गोयल की सौम्य स्वभाव वाले व्यवसायी के रूप में अलग ही पहचान रही | जिन्होंने मात्र 20 वर्ष की आयु में समाचार पत्र वितरक के रूप में काम शुरू किया था | और खूब तरक्की कर अपने दो भाइयों विपुल गोयल व अशोक गोयल को भी आगे बढ़ाया | विनोद गोयल पिता से मिले संस्कार के चलते समाजसेवा में भी अग्रणी रहे और अपनी माता किरण देवी के नाम पर सामाजिक ट्रस्ट भी स्थापित किया | यहां तक कि अपना पैतृक घर भी मंदिर के लिए समर्पित कर दिया |
मंगलवार को नहरपार स्थित शवदाह गृह में स्व.विनोद गोयल के अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा,विधायक नरेंद्र गुप्ता,हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन के चेयरमैन नयनपाल रावत,करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू,जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा,जिला परिषद चेयरमैन विनोद चौधरी,मार्केट कमेटी के चेयरमैन हुकुम सिंह भाटी,काग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला,डॉ.सुरेद्र दत्ता,राजकुमार वोहरा सहित शहर की विभिन्न धार्मिक,व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व मीडिया कर्मी और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मौजूद थे | बड़े पुत्र हितेश ने स्व.विनोद गोयल के पार्थिव शरीर को मुखागिन दी | स्व.विनोद गोयल अपने पीछे धर्मपत्नी रेनू,दो पुत्र हितेश गोयल व अमन गोयल और पुत्री एकता को छोड़ गए हैं |