Breaking News

कड़ी व्यवस्था के बीच वोंटो की गिनती जारी

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

03/05/2021मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई के अन्तर्गत 55 ग्राम पंचायतों की कराए गए मतदान के वोटों की गिनती मवई पीस कान्वेंट स्कूल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से होनी थी, लेकिन गिनती का कार्य शुरू होने में करीब थोड़ा समय ज्यादा लगा। गिनती का कार्य 1 घंटा विलंब से शुरू हुआ। जिसकी वजह से मत गणना की गति में तेजी नहीं देखने को मिली। देर शाम तक मत गणना के दो राउंड पूरे हो चुके थे।

इन दो राउंड में करीब आधा दर्जन ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों के परिणाम घोषित हो चुके थे। घोषित चुनाव परिणामों में प्रधान पद में, मवई अब्बास,उमा पुर तारा देवी, डिल वल जन्नतुल निशा, देवइत रीता देवी, सेमसी अशोक कुमार,अशरफ पुर गंगरेला महेश प्रसाद, नेवरा विक्रमा जीत यादव, राजन पुर अजीमुद्दीन खा, कोडरा अवधेश कुमार,बाबू पुर यमुना प्रसाद, भटमऊ नारायण पुर वित्तन,नगरा,राजेन्द्र आदि देर शाम तक परिणाम घोषित हुए हैं। इस क्रम में जिला पंचायत सदस्यों के परिणामों में थोड़ा समय लगेगा।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

देवरिया-बनकटा पुलिस टीम द्वारा 1.776 किलो गांजे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आज दिनांक 16.04.2024 को क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस टीम द्वारा …