जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र के मनियांपार गांव में एक महिला की गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गयी।घटना के बाद महिला के पति और उसके ससुर फरार है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और छानबिन में जुट गई। महिला के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है।
मनियांपार गांव निवासी मारकंडेय सिंह के पुत्र अजीत उर्फ निखिल की पत्नी शुभम (25) की गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। निखिल ने फोन पर शुभम के पिता अभिराम सिंह निवासी पकड़ी बाजार को उसकी मौत की सूचना दी। जानकारी होत ही मृतका के पिता और भाई मनियापार पहुंचे। कुछ ही देर में नायब तहसीलदार बरहज कमलाकांत भाष्कर व सीओ अंबिका भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घर पर मौजूद महिलाओं और गांव के लोगों से पूछताछ किया।
बेटी की मौत से बदहवास पिता अभिराम सिंह ने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष श्याम लाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका का पति और ससुर फरार हैं।
