ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश
राजनगर/ पेड़ की छटाई के लिए पेड़ पर चढ़े भैयालाल निवासी बाजार दफाई की आम के पेड़ पर करंट लगने के बाद पेड़ से गिरने पर मौत हो गई है। इस विषय में शिवसेना नगर अध्यक्ष कमलेश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बाबू लाइन (साई मंदिर) के पास तकरीबन 8:30- 09 बजे सुबह की है। मृतक भैयालाल पुल्लु दुबे (पुल्लु टेंट हाउस )के यहां काफी वर्षों से काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक आम के पेड़ पर चढ़कर छटाई कर रहा था कि अचानक बिजली करेंट लगने से गिरकर मौत हुई है। घटना जहां घटित हुई है वह घर विनय श्रीवास्तव का है
जो रिटायरमेंट होने के बाद यहां से कही और निवासरत है। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नही हो सका है कि किसके कहने पर मृतक भैयालाल उस पेड़ की छटाई के लिए चढ़ा था। बताया जा रहा है कि आम के पेड़ से सटे पास ही हाई वोल्ट बिजली सप्लाई वायर से करेंट लगने के बाद गिरने से यह घटना घटित हुईं है ।स्थानीय लोगो के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।